Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अचानक मौसम ने खाई पलटी, बीकानेर सहित इन-इन जगहों पर आंधी व तूफान के साथ आई बारिश

Bansal sadi
2 months ago
अचानक मौसम ने खाई पलटी, बीकानेर सहित इन-इन जगहों पर आंधी व तूफान के साथ आई बारिश


अचानक मौसम ने खाई पलटी, बीकानेर सहित इन-इन जगहों पर आंधी व तूफान के साथ आई बारिश
बीकानेर।  भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर बीकानेर में अचानक मौसम बदल गया। करीब ढाई बजे तेज आंधी और तूफान के साथ धूलभरी हवाएं चलने लगीं, जिससे शहर में दिन के समय ही अंधेरा छा गया।तेज हवाओं के कारण पेड़ झूलने लगे और धूल के गुबार से जनजीवन प्रभावित हो गया। इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरनसर से महाजन तक अंधड़ के बाद बारिश आई।
इस दौरान कई क्षेत्रों में घरों और दुकानों में फिर से मिट्टी भर गई। तेज हवाओं के कारण लोगों को सडक़ों पर आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ में गिरे पेड़
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में भी तेज आंधी और तूफान का असर देखने को मिला। यहां कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं ने नुकसान भी पहुंचाया।
महाजन और अरजनसर में शुरू हुई बारिश
आंधी के बाद बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बारिश की शुरुआत हो गई। बीकानेर के महाजन और अरजनसर में बारिश दर्ज की गई। अरजनसर में अच्छी बारिश के चलते गलियों में पानी भर गया और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।
बीकानेर शहर में भी बारिश की उम्मीद
मौसम में आए बदलाव के बाद बीकानेर शहर में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आसमान में छाए घने बादलों और तेज हवाओं के बीच लोगों को लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: