Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मौसम ने अचानक  ली करवट, तूफान के साथ आई बारिश ने मचाई तबाही,होर्डग्स हुए क्षतिग्रस्त

Bansal
3 months ago
मौसम ने अचानक  ली करवट, तूफान के साथ आई बारिश ने मचाई तबाही,होर्डग्स हुए क्षतिग्रस्त


मौसम ने अचानक  ली करवट, तूफान के साथ आई बारिश ने मचाई तबाही,होर्डग्स हुए क्षतिग्रस्त 
बीकानेर।  जिले के महाजन गांव के पास समीपवर्ती अरजनसर में भीषण गर्मी के बीच  मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश का असर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर लगे होर्डिंग्स उखड़ गए, दुकानों के बाहर लगे लोहे के छज्जे और शेड उडक़र करीब 200 मीटर दूर जा गिरे। विधूत पोल भी धराशाही हो गए। समीपवर्ती अर्जनसर क्षेत्र में तेज तूफान ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। यहां कई दुकानों के शेड और होर्डिंग्स क्षतिग्रस्त हो गए,एक मकान की पूरी छत तेज हवाओं में उड़ गई। राजमार्ग स्थित विधूत पोल, पेड़ की उखड़ गए । एक दुकान के आगे लगा छप्पर भी तेज हवा के साथ उड़ गया, जिसकी चपेट में आने से दुकानदार घायल हो गया। करीब आधे घंटे बाद हुई झमाझम बारिश से तूफान का असर कम हुआ।  लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं महाजन क्षेत्र में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम होते-होते तेज आंधी ने किसानों को मायूस कर दिया। इस मौसम परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जता रहे है ।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: