Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नहर में पानी आते ही जलदाय विभाग हुआ सक्रिय, व्यर्थ पानी नष्ट करने वाले इतने लोगों को दिया नोटिस

rk
1 month ago
नहर में पानी आते ही जलदाय विभाग हुआ सक्रिय, व्यर्थ पानी नष्ट करने वाले इतने लोगों को दिया नोटिस

 

नहर में पानी आते ही जलदाय विभाग हुआ सक्रिय, व्यर्थ पानी नष्ट करने वाले इतने लोगों को दिया नोटिस
महेश देरासरी
महाजन।  भीषण गर्मी में पेयजल की बर्बादी करने वाले लोगों के खिलाफ जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू की है। इस कड़ी में शुक्रवार को विभाग के स्थानीय कनिष्ठ अभियंता दीपक मीणा ने कई लोगों को नोटिस थमाए वहीं आमजन को पानी की बर्बादी नहीं करने व बूंद-बूंद पानी बचाने की अपील की है। 
कनिष्ठ अभियंता मीणा ने बताया कि भीषण गर्मी में एक तरफ जहां जलदाय विभाग कस्बे सहित आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने का प्रयास कर रहा है वहीं कई लोग पेयजल को व्यर्थ बहाकर व घरों, दुकानों के आगे छिडक़ाव कर नष्ट करने में लगे है। कस्बे में ऐसे करीब आठ दस लोगों को मौके पर पेयजल बर्बाद करते हुए देखकर नोटिस थमाए गए है। कनिष्ठ अभियंता मीणा ने बताया कि साथ ही ऐसे करीब 25-26 लोग जिनके घरों में नल पर टोंटियां नहीं लगी हुई थी व पानी पसरा हुआ था उन्हें मौखिक रूप से समझाइश करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी गई। मीणा ने बताया कि कस्बे सहित आसपास के गांवों में पेयजल बचाने व छिडक़ाव आदि नहीं करने, पेयजल से सब्जिय़ां नहीं उगाने व बूंद-बूंद पानी बचाने की अपील की जा रही है। ताकि आने वाले दिनों में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े। अचानक जलदाय विभाग के सक्रिय होने व व्यर्थ पानी बहाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से लोग सावचेत हो गए है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: