Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: पासबुक में एंट्री करवाने खड़े हुए किसान के बैग में चोर ने कट लगाकर निकाले रुपए

rk
4 months ago
बीकानेर: पासबुक में एंट्री करवाने खड़े हुए किसान के बैग में चोर ने कट लगाकर निकाले रुपए

बीकानेर: पासबुक में एंट्री करवाने खड़े हुए किसान के बैग में चोर ने कट लगाकर

​श्रीडूंगरगढ़। उपखंड के कुंतासर निवासी किसान आदूराम सहू सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से बिजली का बिल भरने के लिए 20 हजार रुपए निकाले थे। रुपए निकालने के बाद वे अपनी पासबुक में एंट्री करवाने के लिए पास ही स्थित सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पहुंचा। जब आदूराम बैंक काउंटर पर डायरी में एंट्री करवा रहे थे, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बड़ी चालाकी से उनके बैग पर कट लगाकर 20 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब किसान को थैला कटा होने का अहसास हुआ, तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित किसान ने अंदेशा जताया है कि दो युवक बैंक ऑफ बड़ौदा से ही उनका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पीड़ित किसान ने बताया कि यह राशि उन्होंने बड़ी मुश्किल से बिजली बिल जमा करने के लिए जुटाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीआई कश्यप सिंह ने बैंक या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों से सतर्क रहने और अपनी नकदी और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील लोगों से की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: