Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दूध की पिकअप ने बैक लेते समय युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Bansal
12 hours ago
दूध की पिकअप ने बैक लेते समय युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

दूध की पिकअप ने बैक लेते समय युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र के समंदसर गांव में दूध की पिकअप से टक्कर लगने के बाद घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह पूनरासर रोड पर हुआ था। युवक ने सोमवार सुबह पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे 36 वर्षीय जेठाराम पुत्र परतुराम जाट निवासी बींझासर समंदसर में दूध तौलकर ले रहा था। इसी दौरान दूध लेकर खड़ी पिकअप के चालक ने गाड़ी पीछे लेते समय उसे टक्कर मार दी। हादसे में जेठाराम नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन घायल जेठाराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई ओंकारराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई समंदसर में अपने मामा भारूराम के यहां बॉयलर में काम करता था। आरोप है कि पिकअप चालक जयनारायण ने लापरवाही और गफलत से वाहन चलाते हुए यह हादसा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: