घर की दीवार फांदकर विवाहिता के कमरे में घुसा युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
घर की दीवार फांदकर विवाहिता के कमरे में घुसा युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
बीकानेर। एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक घर की दीवार फांदकर महिला के कमरे में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति डेयरी में काम करता है और वह खेतों में मजदूरी करती है। आरोपी युवक अन्य महिला श्रमिकों को गाड़ी से लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान युवक ने उसकी फोटो ले ली और फोटो एडिट कर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता के अनुसार, गत 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे पति की गैरमौजूदगी में आरोपी उसके घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आया। इसके बाद उसने महिला का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान घर के पास दुकान पर बैठे कुछ युवकों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ