Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

तहसीलदार ने पटवारियों के काम में  किया हस्तक्षेप, पटवारी नाराज होकर सामूहिक हड़ताल पर बैठे

rk
jeevan 2
2 weeks ago
तहसीलदार ने पटवारियों के काम में  किया हस्तक्षेप, पटवारी नाराज होकर सामूहिक हड़ताल पर बैठे

 

 तहसीलदार ने पटवारियों के काम में  किया हस्तक्षेप, पटवारी नाराज होकर सामूहिक हड़ताल पर बैठे
 बीकानेर।  छतरगढ़ बुधवार से पटवार संघ के बैनर तले समस्त पटवारी सामूहिक हड़ताल पर बैठ गए। पटवारियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।धरने पर बैठे पटवारियों ने तहसीलदार छतरगढ़ पर उनके कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। पटवारियों का कहना है कि सीमाज्ञान के अत्यधिक आवेदन लंबित हैं तथा प्रत्येक पटवारी के पास 150 से 200 तक आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। वहीं सीमाज्ञान कार्य के लिए पर्याप्त संसाधनों का अभाव भी बना हुआ है।पटवारियों ने बताया कि चकबंदी क्षेत्र में मुरब्बा नंबर एवं ब्लॉक पत्थरों की कमी के कारण कार्य में परेशानी हो रही है। साथ ही पिछले करीब 50 वर्षों से सेटलमेंट नहीं होने से भी राजस्व कार्य प्रभावित हो रहा है।पटवार संघ छतरगढ़ के अध्यक्ष दीपेंद्र चरण ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुल 23 पटवार मंडलों में से 12 मंडल रिक्त चल रहे हैं, जिससे कार्य का अतिरिक्त भार पटवारियों पर पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। धरने में उपाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, महामंत्री नवनीत जांगिड़ सहित छतरगढ़ पटवार मंडल के 12 पटवारी शामिल रहे। पटवारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करने की चेतावनी दी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: