Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरज, हीटवेव का अलर्ट, इतना पहुंचा पारा, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान

rk
Yatra.com
2 months ago
बीकानेर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरज, हीटवेव का अलर्ट, इतना पहुंचा पारा, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान

बीकानेर सहित 15 शहरों में आग उगल रहा सूरज, हीटवेव का अलर्ट, इतना पहुंचा पारा, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान

जयपुर। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है। रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के इलाके हीटवेव की चपेट में रहे। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पिलानी (झुंझुनूं), बाड़मेर सबसे गर्म इलाके रहे। रविवार को पिलानी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस। बाड़मेर, बालोतरा और उसके आसपास का एरिया रविवार को हीटवेव की चपेट में रहा। यहां सुबह से तेज धूप रहने के साथ दिन में हल्की से मध्यम लू चली।

बाड़मेर के अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4, चूरू में 39.1, जैसलमेर में 39.2, जोधपुर में 38.8, फलोदी में 38.2 रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में रविवार को हल्की हीटवेव का असर रहा।

15 से ज्यादा शहरों में तापमान 36 डिग्री या उससे ऊपर रविवार को 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। पाली में अधिकतम तापमान 37.5, झुंझुनूं में 37.4, करौली में 36.6, फतेहपुर में 38.5, जालोर, डूंगरपुर में 37.3, श्रीगंगानगर में 37.4, उदयपुर में 36.3, कोटा में 36.7, सीकर, भीलवाड़ा में 36, अलवर में 36.2 और अजमेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में पारा बढ़कर 37 पर पहुंचा

राजधानी जयपुर में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 1 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो रोज बढ़ता गया। रविवार को यह बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि शाम होने के साथ तापमान में ​तेजी से गिरावट होती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: