Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

यूनिवर्सिटी का छात्र अफीम के साथ पकड़ा, खुद का खर्च चलाने के लिए लाकर बेचता था

Bansal sadi
7 months ago
यूनिवर्सिटी का छात्र अफीम के साथ पकड़ा, खुद का खर्च चलाने के लिए लाकर बेचता था

यूनिवर्सिटी का छात्र अफीम के साथ पकड़ा, खुद का खर्च चलाने के लिए लाकर बेचता था

श्रीगंगानगर। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्टूडेंट को अफीम के साथ गिरफ्तार है। स्टूडेंट रीको स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करता है। वहीं, स्टूडेंट के दूसरे साथी से भी पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्टूडेंट्स अफीम बेचकर अपना खर्च चला रहे थे।  छात्र  बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के गांव खारवा का रहने वाला है। स्टूडेंट टांटिया यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर बीएससी में पढ़ाई करता है। उद्योग विहार पुलिस चौकी प्रभारी रामपाल गोदारा ने बताया कि गश्त के दौरान स्टूडेंट को 211 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अफीम इसी यूनिवर्सिटी के एक अन्य थर्ड ईयर के स्टूडेंट ने उसे दी थी।

अफीम देने वाला दूसरा स्टूडेंट भी बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र का रहने वाला है और नाबालिग है। उसकी उम्र 18 वर्ष से 3 महीने कम है। पुलिस फिलहाल इस नाबालिग स्टूडेंट से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि नाबालिग स्टूडेंट अपने बाड़मेर के इलाके से अवैध अफीम लाकर यहां खुद सेवन करता था और अन्य युवकों को बेचकर अपना खर्च निकालता था। आरोपी रमेश उद्योग विहार के पास रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी टाउन में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: