Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सरकारी स्कूल के भवन की छत भरभरा कर गिरी, भवन के जड़ा था ताला, ग्रामीणों ने की नवनिर्माण की मांग

Bansal
3 months ago
सरकारी स्कूल के भवन की छत भरभरा कर गिरी, भवन के जड़ा था ताला, ग्रामीणों ने की नवनिर्माण की मांग


सरकारी स्कूल के भवन की छत भरभरा कर गिरी, भवन के जड़ा था ताला, ग्रामीणों ने की नवनिर्माण की मांग
बीकानेर। क्षेत्र के गांव धनेरू में राउप्रावि बुरलाई तलाई का जर्जर भवन की छत आज भराभरा कर गिर गई और दीवारें भी दरारों से भर गई। विद्यालय में करीब 80 बच्चे है, जिन्हें इसी परिसर में पेड़ों के नीचे पढ़ाया जा रहा है। पीईईओ के आदेश से भवन में प्रवेश निषेध कर दिया गया था। संस्था प्रधान सोनू कुमारी मीना ने बताया कि गत तेज बरसात के बाद 19 जून को सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया व इसे पूरी तरह से जर्जर घोषित कर दिया। विद्यालय भवन की खतरनाक स्थिति देखते हुए धनेरू पीईईओ की आज्ञा से इसे बंद करने का बैनर भी बनवा कर लगाया गया। बच्चे इसी स्कूल परिसर में पेड़ों के नीचे बैठ कर पढाई कर रहें है। ग्रामीणों ने गत दिनों शिक्षा निदेशक, जिला कलेक्टर को पत्र देकर इसके निर्माण की मांग भी की। गांव के ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि ग्रामीण लगातार इस पुराने भवन के नवनिर्माण की मांग की जा रही है। गांव के केसुराम, कालूराम, गिरधारी, जीवनराम, अमराराम, लालाराम, मोडारा, सुरेश कुमार, छोटूराम, रामुराम सहित अनेक ग्रामीणों ने विभाग से इसके निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस भवन के बरामदे की 20 पट्टियां में दरारें थी जो आज पूरी तरह से गिर गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय से दूसरा विद्यालय करीब 9 किलोमीटर दूर है जिससे छोटे बच्चों को इतनी दूर भेजना संभव नहीं है। बच्चों के पढऩे के लिए इसी भवन का नवनिर्माण होना आवश्यक है। भाजपा के आईदान पारीक ने बताया पिछले दिनों बारिश से स्कूल के छत कि पट्टियों में दरार आ गई थी और आज स्कूल की छत गिर गई। विदित रहें गांव तोलियासर व बाना के बाद धनेरू में सरकारी स्कूल के भवन की पट्टियां गिरने का मामला सामने आया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: