Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के 14वें स्थापना दिवस पर गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

rk
6 hours ago
इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के 14वें स्थापना दिवस पर गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के 14वें स्थापना दिवस पर गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सराहा वैश्य समाज का योगदान, बीकानेर जिला रहा प्रथम, विजय बाफना व्यक्तिगत सदस्यता में अव्वल

नई दिल्ली, 6 जुलाई। वैश्य समाज की एकता, सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (IVF) का 14वां स्थापना दिवस एवं ‘वैश्य मित्र सम्मान समारोह’ सोमवार को नई दिल्ली स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, संस्कृति एवं जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को ‘वैश्य मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज अपनी उद्यमशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिले के देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “बीकानेर के लोग जिस कार्य को हाथ में लेते हैं, उसे लक्ष्य तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यह मेरे लिए गर्व का विषय है।” उनके इन शब्दों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समाज को संगठित करना नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ नई पीढ़ी को सशक्त बनाकर राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देना है।

कार्यक्रम में बीकानेर जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व की विशेष सराहना की गई। वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में जिला स्तर पर सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए बीकानेर जिले को सम्मानित किया गया। वहीं व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य बनाने पर विजय बाफना को सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बीकानेर जिले की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम ने 5,000 सदस्यों का लक्ष्य पूरी लगन और मेहनत से प्राप्त किया है तथा अब संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर आगे भी इसी उत्साह के साथ कार्य करेंगे। सम्मान मिलने पर बीकानेर की पूरी टीम ने खड़े होकर अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम में देश-प्रदेश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बीकानेर से संयुक्त महामंत्री जेठमल नाहटा, महिला विंग की उपाध्यक्ष शर्मिला चोरड़िया, यशु चांडक, लोकेश सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

अंत में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव राजीव मित्तल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता ने सभी अतिथियों

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: