Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रोडवेज परिचालक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राजस्थान रोडवेज एम्प्लॉइज संयुक्त मोर्चा ने उच्च अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

2 weeks ago
रोडवेज परिचालक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राजस्थान रोडवेज एम्प्लॉइज संयुक्त मोर्चा ने उच्च अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान रोडवेज एम्प्लॉइज संयुक्त मोर्चा, शाखा बीकानेर आगार द्वारा रायसिंहनगर में दिनांक 24 जुलाई 2026 को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के परिचालक दलीप सुथार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राज्य एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

 

 यह ज्ञापन प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग, राजस्थान सरकार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, परिवहन आयुक्त, राजस्थान, संभागीय आयुक्त, बीकानेर संभाग, पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, जिला कलेक्टर, बीकानेर, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर तथा पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर को संबोधित किया गया।  संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन में मांग की कि परिचालक श्री दलीप सुथार पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एवं निजी बस को तत्काल जब्त (सीज) कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 

 

साथ ही पूरे प्रकरण की जांच स्थानीय थाना स्तर पर न कराकर जिला मुख्यालय स्तर के सक्षम अधिकारी से कराई जाए, जिससे निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि दलीप सुथार के विरुद्ध दर्ज मनगढ़ंत एवं तथ्यहीन एफआईआर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संयुक्त मोर्चा ने भविष्य में रोडवेज कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की मारपीट एवं जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु प्रभावी एवं स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने तथा रायसिंहनगर क्षेत्र में अवैध निजी बस संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की भी मांग की।

 


इस अवसर पर राजस्थान रोडवेज एम्प्लॉइज संयुक्त मोर्चा के साथ अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर एवं बीकानेर इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनोज सुथार, श्यामदीन भुट्टो (क्षेत्रीय अध्यक्ष), हनुमंत मेहरा (एसोसिएशन अध्यक्ष), गिरधारीलाल, देवीलाल नाई, सार्दुल कुमार, धनराज, रामस्वरूप बिश्नोई, मोहर सिंह, गुलाब सिंह, रोशन अली, गुरमीत बराड़, गौतम बिश्नोई, जसविंदर सिंह, लवनीत, प्रभूदयाल नेहरा, शिवराज सिंह, कुलभूषण सिंह, पवन डेलू, गुरुलाभ सिंह, संतोख सिंह, जोध सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह, गुरजीत सिंह, राजेन्द्र जाखड़, अनूप सिंह, बलदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, करनैल सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, ओमप्रकाश, महावीर प्रसाद तथा राजेश कुमार सहित अनेक श्रम मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त न्यायोचित मांगों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: