Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान सरकार ने फिर बदला आरसीए एडहॉक कमेटी का कन्वीनर, भाजपा विधायक के बेटे को बनाया अध्यक्ष, 9वीं बार बढ़ाया कार्यकाल

Bansal sadi
5 months ago
राजस्थान सरकार ने फिर बदला आरसीए एडहॉक कमेटी का कन्वीनर, भाजपा विधायक के बेटे को बनाया अध्यक्ष, 9वीं बार बढ़ाया कार्यकाल

राजस्थान सरकार ने फिर बदला आरसीए एडहॉक कमेटी का कन्वीनर, भाजपा विधायक के बेटे को बनाया अध्यक्ष, 9वीं बार बढ़ाया कार्यकाल

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी में राज्य सरकार ने एक फिर बदलाव किया है। कमेटी कन्वीनर के साथ ही कुछ सदस्यों को भी बदला गया है। डीडी कुमावत की जगह भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।

कमेटी में दो नए चेहरों को शामिल किया है। इनमें पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और हनुमानगढ़ के भादरा से विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल को सदस्य बनाया गया है।

नई एडहॉक कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी को फिर जगह दी गई है। सरकार ने 9वीं बार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया है।

दो वर्ष से कमेटी का कार्यकाल बढ़ा रही सरकार

दरअसल, RCA की निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद से भजनलाल शर्मा सरकार पिछले दो वर्ष से लगातार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाती आ रही है। 9वीं बार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इस दौरान संघ के चुनाव लंबित हैं। अब एक बार फिर कमेटी में बड़े बदलाव करते हुए मौजूदा कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को पद से हटा दिया गया है। उनके साथ ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन को भी एडहॉक कमेटी से बाहर कर दिया गया है।

नई कमेटी का कार्यकाल 3 महीने का

सरकार की ओर से गठित इस नई एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने निर्धारित किया गया है। इस अवधि के दौरान कमेटी के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी पिछले दो साल से लंबित RCA के चुनाव करवाने की होगी। ऐसे में आने वाले समय में RCA की सियासत और तेज होने के आसार हैं।

इस फैसले को RCA में प्रशासनिक पुनर्गठन और चुनावी प्रक्रिया को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि नए सदस्यों के चयन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग ऐसे बीजेपी की अंदरूनी सियासत का नतीजा बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का विवाद एक बार फिर कोर्ट तक पहुंच सकता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: