Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बिजली कंपनी ने बताया कि इसलिए बंद की जाती है आंधी के समय बिजली

Bansal
3 months ago
बिजली कंपनी ने बताया कि इसलिए बंद की जाती है आंधी के समय बिजली

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर में इन दिनों लगातार आंधी तूफ़ान आ रहे हैं जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस दौरान जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीकेईएसएल बिजली आपूर्ति बंद कर देती है जिससे जान माल को किसी तरह की क्षति नहीं हो। 

 


बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष लगातार तेज आंधी आने से विद्युत तंत्र को काफी नुकसान हो रहा है। पिछले दिनों शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिर गए जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, कंपनी ने दूरदर्शिता दिखाते हुए आंधी आने से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जिससे खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से जान माल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचा।

 

 

 उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 25 से अधिक पोल धराशायी हो गए, इस दौरान दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोहे के खंभे तक मुड़ गए। बीकेईएसएल की 25 से अधिक तकनीकी टीम और 35 अभियंताओं ने शहर के 40 प्रतिशत बंद पड़े इलाके की बिजली आपूर्ति को साढ़े तीन घंटे में बहाल कर दिया। मंगलवार को भी कंपनी के तकनीकी टीमों और इंजीनियर्स ने कुछ ही घंटों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

 


कंपनी का मानना है कि बिजली आपूर्ति बंद कर जान माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बीकेईएसएल के लिए सर्वोपरि है। यदि आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की और कोई जन हानि हो गई तो इसके कौन जिम्मेदार होगा। प्रवक्ता ने अपने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आंधी तूफ़ान आने के समय बिजली बंद होने पर कंपनी का सहयोग करें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: