Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: सड़क हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सगे भाई ने तोड़ा दम

Bansal
3 months ago
बीकानेर: सड़क हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सगे भाई ने तोड़ा दम

बीकानेर: सड़क हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सगे भाई ने तोड़ा दम

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में कालू रोड पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे सगे भाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले रामकुमार सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके भाई देवकरण सारस्वत को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। मृतक रामरख के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचे परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने के कारण रामरख की जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मंगलवार शाम कालू रोड पर गुसाईंसर बड़ा के पास मारुति एर्टिका कार और पिकअप-कैम्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार गांव राजेरा निवासी रामकुमार सारस्वत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके भाई रामरख (देवकरण) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पिकअप भी पलट गई। पिकअप में सवार गांव सातलेरा निवासी गिरधारीलाल जाखड़, उनकी पत्नी शारदा जाखड़, बेनीसर निवासी संतोष जाखड़ और श्रीडूंगरगढ़ निवासी गौरव टाडा भी घायल हो गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: