एक साथ डोली दो देशों की धरती, दो शक्तिशाली भूकंपों से 10 हजार से अधिक लोगो की मौत की आशंका
एक साथ डोली दो देशों की धरती, दो शक्तिशाली भूकंपों से 10 हजार से अधिक लोगो की मौत की आशंका
वेनेजुएला में लगातार आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले 7.2 तीव्रता और उसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों भूकंपों का केंद्र कैरेबियाई तट के पास मोरोन क्षेत्र के आसपास था।
राजधानी कराकास सहित कई इलाकों में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने और कुछ भवनों के ढहने की खबरें हैं। लोग दहशत में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। झटके पड़ोसी देशों और ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक महसूस किए गए, जहां एहतियात के तौर पर कई इमारतें खाली कराई गईं।
USGS ने इस आपदा के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि नुकसान का स्तर अनुमान के अनुरूप रहा तो मृतकों की संख्या हजारों में पहुंच सकती है। हालांकि यह केवल प्रारंभिक जोखिम आकलन (PAGER) है और आधिकारिक मृतकों का आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है।
सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। अस्पतालों में अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों को बुलाया गया है, जबकि कई स्थानों पर बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से आफ्टरशॉक्स की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ