Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

वित्त मंत्री ने महिलाओं को दिए कई तोहफे, अब अनुकंपा के तहत इनको भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी

Bansal
8 months ago
वित्त मंत्री ने महिलाओं को दिए कई तोहफे, अब अनुकंपा के तहत इनको भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी

वित्त मंत्री ने महिलाओं को दिए कई तोहफे, अब अनुकंपा के तहत इनको भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में बड़ा ऐलान किया है। दीया कुमारी ने घोषणा की है कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्रवधू को भी शामिल किया जाएगा।

राजस्थान की महिलाओं के लिए दीया कुमारी ने राजस्थान बजट में कई राहत प्रदान की है। सरगोसी से मातृत्व प्राप्त करने वाली महिला कर्मचारियों को 180 दिवस तथा कमिशनिंग मदर को 90 दिवस का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

पुत्र वधू को भी मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति
अनुकंपा नियुक्ति में दिया कुमारी ने कहा कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में अब मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्र वधू को भी शामिल किया जाएगा।

यानी अब तक अनुकंपा पर नौकरी के लिए नियुक्ति को लेकर पुत्र वधू का नाम शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब सरकार पुत्र वधू का नाम भी शामिल करने को तैयार है।

सीसीएल लेने में राहत
एकल महिला कर्मचारियों को अब तक CCL लेने के लिए बहुत पाबंदियां थीं। पर दीया कुमारी ने राजस्थान बजट में नया प्रावधान किया, जिसके तहत अब वे 3 के बजाय 6 स्पेल में छुट्टी ले सकेंगी। यानी बच्चों की परीक्षाओं या बीमारी के समय वे ज्यादा लचीले ढंग से छुट्टियां प्लान कर पाएंगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: