सोमवार को पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा राइजिंग स्टार्स इलेवन और नारायण क्लब फ़ाइनल में पहुँची
सोमवार को पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा राइजिंग स्टार्स इलेवन और नारायण क्लब फ़ाइनल में पहुँची
बीकानेर। धरणीधर मैदान में चल रही पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सोमवार को प्रात: 9.00 बजे होगा तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा तथा उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी ने बताया कि, रविवार को दो सेमी फाइनल मुकाबले खेले गये ।पहला सेमीफाइनल मुकाबला राइजिंग स्टार्स इलेवन एवं बीकानेर ब्लास्टर के बीच खेला गया। पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि विजय कच्छावा और तेजकरण दैया थे ।राइजिंग स्टार्स इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बीकानेर ब्लास्टर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी ।बीकानेर ब्लास्टर की ओर से तरुण दैया ने सर्वाधिक 22 रन बनाए ।राइजिंग स्टार्स इलेवन की ओर से एम एस पंवार और पीयूष दैया ने 2 -2 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स इलेवन की टीम ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। राइजिंग स्टार्स इलेवन की ओर से मुकेश सोलंकी ने 26 और सौरभ टॉक ने 25 रन बनाए। बीकानेर ब्लास्टर की ओर से अविनाश दैया ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पीयूष दैया को मैन ऑफ द मैचचुना गया।
दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला नारायण क्लब एवं रॉयल राजपूत के बीच खेला गया ।इस मैच के मुख्य अतिथि डॉ विजय कच्छावा और नवीन सोलंकी थे ।टॉस जीतकर नारायण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। नारायण क्लब की ओर से मोहित परमार ने 73 ओर आयुष परमार ने 72 रन बनाए रॉयल राजपूत की ओर से कप्तान ओनिक दैया ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल राजपूत की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना पाई।रॉयल राजपूत की ओर से कप्तान ओनिक दैया ने 51 बनाए नारायण क्लब की ओर से पवन दैया ने 3विकेट लिए ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयुष परमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।प्रतियोगिता का आँखो देखा हाल चुटीले अंदाज में मूलचंद कच्छावा एवं सुनील सोलंकी ने प्रस्तुत किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ