Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अधिशाषी अभियंता शराब पीकर पत्नी के साथ करता था मारपीट, बहन को फोन कर बोला मुझे जहर पिला दिया है थोड़ी देर में हुई मौत

1 month ago
अधिशाषी अभियंता शराब पीकर पत्नी के साथ करता था मारपीट, बहन को फोन कर बोला मुझे जहर पिला दिया है थोड़ी देर में हुई मौत


अधिशाषी अभियंता शराब पीकर पत्नी के साथ करता था मारपीट, बहन को फोन कर बोला मुझे जहर पिला दिया है थोड़ी देर में हुई मौत
 बीकानेर। दहेज प्रताडऩा और विवाहिता की संदिग्ध मौत का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। हनुमानगढ़ जिले के नेठराना निवासी वेदप्रकाश प्रजापत ने अपनी पुत्री मनीला की हत्या का 

आरोप उसके पति और ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार मनीला की शादी वर्ष 2017 में झुंझुनूं निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। पीडि़त पिता का आरोप है कि शादी में करीब 35 तोला सोना, आल्टो कार, नकदी और चांदी के आभूषण सहित काफी दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता रहा।परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनील कुमार वर्तमान में पीएचईडी  प्रोजेक्ट नोखा में अधिशाषी अभियंता के पद पर कार्यरत है और बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि पति शराब पीकर विवाहिता के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकियां देता था।रिपोर्ट में बताया गया कि 25 मई की सुबह करीब 3 बजे मनीला ने अपनी बहन और बहनोई को फोन कर कहा कि उसे जहर पिला दिया गया है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। आरोप है कि इसी दौरान पति ने फोन छीनकर कॉल काट दी। बाद में विवाहिता की मौत हो गई और शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: