Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब इस तिथि तक भरे जायेंगे फार्म

Bansal sadi
3 months ago
पीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब इस तिथि तक भरे जायेंगे फार्म

 

पीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब इस तिथि तक भरे जायेंगे फार्म
बीकानेर। राज्य के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी-2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने तीसरी बार तिथि बढ़ाते हुए अब अभ्यर्थियों को 15 मई तक आवेदन करने का मौका दिया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित थी। सूत्रों के अनुसार निर्धारित सीटों की तुलना में अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं आने के कारण नोडल एजेंसी को अंतिम तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में संचालित दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की करीब 1.06 लाख सीटों के मुकाबले अब तक लगभग 1.10 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। माना जा रहा है कि अंतिम तिथि बढऩे के बाद आवेदन संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। पीटीईटी परीक्षा इस वर्ष 14 जून को प्रस्तावित है। परीक्षा के जरिए राज्यभर के सरकारी एवं निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिए जाएंगे।
सीटों से ज्यादा आवेदन फिर भी बढ़ानी पड़ी तारीखविशेषज्ञों के अनुसार सीटों से अधिक आवेदन आने के बावजूद आवेदन तिथि बढ़ाया जाना इस बात का संकेत है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अंतिम समय तक आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के बाद भी अनेक अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं होते है। जिसे सीटें रिक्त रहने की संभावना बनी रहती है। इसलिए निर्धारित सीटों के बराबर आवेदन आने के बाद भी अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है।छात्राओं की भागीदारी अधिकआवेदन आंकड़ों में इस बार भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। कुल प्राप्त आवेदनों में करीब 68 हजार छात्राएं और 42 हजार छात्र शामिल हैं। यानी कुल आवेदनों में 60 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी छात्राओं की है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षण क्षेत्र में बढ़ती रुचि के चलते छात्राओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।अब 17 मई तक कर सकेंगे त्रुटि सुधारनोडल एजेंसी ने आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 200 रुपए शुल्क जमा करवाकर 17 मई तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। पूर्व में संशोधन की अंतिम तिथि 7 मई थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसे मूल विवरण में बदलाव नहीं कर सकेंगे। अन्य सामान्य जानकारियों में ही संशोधन की अनुमति होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: