अकरम हत्याकांड में कोटगेट पुलिस की कार्रवाई, 22 वर्षीय एक और आरोपी गिरफ्तार
अकरम हत्याकांड में कोटगेट पुलिस की कार्रवाई, 22 वर्षीय एक और आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल उससे घटना के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर की रात हेड पोस्ट ऑफिस के सामने जूनागढ़ की दीवार के पास हत्या की घटना हुई थी। इस संबंध में कोटगेट थाना पुलिस ने 6 नवंबर को प्रकरण संख्या 256/2026 दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई। थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक गौरव बोहरा, हेड कांस्टेबल अमृतलाल, कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल सुंदरलाल शामिल थे।
टीम ने तकनीकी सहायता एवं सूचना तंत्र के आधार पर इब्राहिम पुत्र अकबर अली (22), निवासी डूडी सिपाहियान, नई मस्जिद के पास, बीकानेर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में अनुसंधान और आगे की कार्रवाई जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ