Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त

Bansal
7 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त

दंतौर। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 22 बीएलडी क्षेत्र में लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की है। इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंतौर वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में लकड़ियां भरी हुई मिलीं। इसके बाद विभागीय टीम ने पिकअप और लकड़ी को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

वन विभाग के अनुसार, जब्त पिकअप के चालक के रूप में पठान खां पुत्र अजीम खां का नाम सामने आया है। विभाग ने राजस्थान वन अधिनियम, 1953 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: