Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लगातार जारी है कार्रवाई, बीकानेर में जब्त किए गए 36 हजार एनर्जी ड्रिंक के कैन

1 month ago
लगातार जारी है कार्रवाई, बीकानेर में जब्त किए गए 36 हजार एनर्जी ड्रिंक के कैन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार एनर्जी ड्रिंक के कैन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवार्ई करते हुए हजारों कैन जब्त किए है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करणी औद्योगिक क्षेत्र में की है। जहां पर नियमों के विपरीत बेचे जा रहे पेय पदार्थो को जब्त किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए करणी क्षेत्र से 36 हजार से अधिक कैन जब्त किए हे जो कि आमजन के लिए नुकसान दायक साबित होने वाले थे गनीमत रही कि इतनी बड़ी खेप बाजार में आने से पहले ही टीम ने जब्त कर ली। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैपा एनर्जी ड्रिंक के 36 हजार कैन जब्त किए है।

 

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, भानु प्रताप मौजूद रहें। अधिकारियों ने बतााया कि बाजार में एनर्जी ड्रिंक के नाम से बेचे जा रहे उत्पादों, जिनमें स्टिंग, रेड़ बुल कैंपा सहित अन्य कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक शामिल है। जिस पर अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।  विभाग के अनुसार अत्यधिक कैफीन वाले पेय पदार्थ जो कि गर्भवती महिलाओं, बच्चोंं सहित हर किसी के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकते थे। ऐसे में इन पर लेबल पर निर्धारित चेतावनियां और जानकारी प्रदर्शित् होनी अनिवार्य है। कपंनियों ने बताया कि कुछ कंपनियां नियमों के खिलाफ काम करते हुए उपभोक्तओं को भ्रमित कर रही है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: