Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मदरसा फैजाने कादरी के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की रोशनी, 33 बच्चों ने दीं शानदार शैक्षणिक एवं दीनी प्रस्तुतियां

Bansal
2 weeks ago
मदरसा फैजाने कादरी के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की रोशनी, 33 बच्चों ने दीं शानदार शैक्षणिक एवं दीनी प्रस्तुतियां

खुलासा न्यूज,बीकानेर। क़ादरी कॉलोनी स्थित क़ादरी वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से संचालित मदरसा फैजाने कादरी में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के 33 बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं दीनी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा, हुनर और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

 


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षा एवं दीनी जानकारी से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

 


बच्चों की प्रस्तुतियों के बाद हाफिज व कारी नौशाद अहमद कादरी ने अपनी मधुर आवाज में नात-ए-पाक पेश की। नात-ए-पाक के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भागीदारी की।
कार्यक्रम में बाहर से तशरीफ लाए हजरत अल्लामा मौलाना सैयद हातिम शाह साहब ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान दें और उन्हें अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए परिवार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

 


कार्यक्रम हजरत मौलाना मोहम्मद सलीम रज़वी साहब, इमाम हैदरी मस्जिद, बीकानेर की निगरानी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजरत अल्लामा मौलाना अकबर आलम साहब अशरफी एवं हजरत मौलाना आरिफ रज़ा साहब सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 


कार्यक्रम को सफल बनाने में क़ादरी वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े लोगों का विशेष योगदान रहा। मकातिब एवं मदरसे के संचालन में सहयोग करने वाले जनाब अब्दुल रशीद साहब की मेहनत और मशक्कत की भी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सोसाइटी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 


कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ क़ादरी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा अभिभावकों को बच्चों की तालीम के प्रति जागरूक करना रहा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: