Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ढ़ाई सौ से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंचा रथ, हजारों किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

rk
6 hours ago
ढ़ाई सौ से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंचा रथ, हजारों किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के दूरस्थ गांव-ढाणी में रहने वाले ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं और ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) की जानकारी देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर चल रहा 'ग्राम रथ अभियान अब तक जिले की 250 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुका है। इन रथों ने गुरुवार तक 95 हजार से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी है। वहीं अब तक 13 विभागों के 2.07 लाख साहित्य का वितरण किया जा चुका है।

 

कला जत्थों के माध्यम से ग्रामीण पारम्परिक तरीके से योजनाओं के बारे में जान रहे हैं। वहीं सुझाव पेटिकाओं में अपने क्षेत्र के सुनियोजित विकास से जुड़े सुझाव भी दे रहे हैं। प्रतिदिन होने वाली संध्या चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी है। प्रतिदिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा भी इन रथों का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है। 

 

प्रतिदिन हजारों लोग निभा रहे भागीदारी
अभियान की शुरूआत 28 अप्रैल को हुई। जिला मुख्यालय से इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद यह रथ पहले दिन 26 पंचायतों तक पहुंचे। इनमें 5 हजार 282 लोगों ने भाग लिया। इसी प्रकार 29 अप्रैल को 26 स्थानों पर 7 हजार 634, 30 अप्रैल को 28 स्थानों पर 8 हजार 456, 1 मई को 27 स्थानों पर 9 हजार 109, 2 मई को 28 स्थानों पर 9 हजार 465, 3 मई को 26 स्थानों पर 10 हजार 830, 4 मई को 28 स्थानों पर 9 हजार 576, 5 मई को 25 स्थानों पर 11 हजार 617, 6 मई को 27 स्थानों पर 11 हजार 266, 7 मई को 28 स्थानों पर 12 हजार 295 लोगों सहित कुल 266 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुए कार्यक्रमों में 95 हजार 590 ग्रामीण शामिल हुए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: