ईंट भट्टे पर की पानी की डिग्गी में अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला
ईंट भट्टे पर की पानी की डिग्गी में अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला
खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र के 3 केजेडी चौधरी ब्रिक्स इंडस्ट्री में उस समय हडक़ंप मच गया, जब ईंट भ_े की पानी की डिग्गी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शव कम से कम 3 से 4 दिन पुराना है।
ईंट भ_ा मालिक की नजर डिग्गी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी की डिग्गी से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने के चलते अज्ञात व्यक्ति के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर पहुंचे एएसआई ग्यारसी लाल मीणा ने शव बरामद करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब मृतक की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह पानी की डिग्गी तक कैसे पहुंचा। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ