Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कलेशन के 2.04 लाख रुपए लेकर एजेंट हुआ फरार, फाइनेंस कंपनी ने थाने में दर्ज कराया गबन का केस

Bansal sadi
5 months ago
कलेशन के 2.04 लाख रुपए लेकर एजेंट हुआ फरार, फाइनेंस कंपनी ने थाने में दर्ज कराया गबन का केस

कलेशन के 2.04 लाख रुपए लेकर एजेंट हुआ फरार, फाइनेंस कंपनी ने थाने में दर्ज कराया गबन का केस

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के टाउन थाना में एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के खिलाफ ऋण वसूली की राशि में गबन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एजेंट ने ग्राहकों से ली गई 2 लाख 4 हजार 50 रुपए की किश्तें कंपनी में जमा नहीं करवाईं और फरार हो गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह रिपोर्ट आरबीएल बैंक से संबद्ध कंपनी आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की हनुमानगढ़ टाउन शाखा के प्रबंधक इंद्र मोहन ने दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि कंपनी हनुमानगढ़ टाउन में समूह ऋण प्रदान करती है। कंपनी में ग्रुप लोन ऑफिसर के पद पर कार्यरत विकास कुमार निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) को ग्राहकों से मासिक किश्तें एकत्रित करने का जिम्मा सौंपा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, विकास कुमार ने विभिन्न ग्राहकों से कुल 2 लाख 4 हजार 50 रुपए की राशि किश्तों के रूप में वसूल की थी। नियमानुसार, यह राशि निर्धारित समय में कंपनी के खाते में जमा करानी अनिवार्य थी।

शिकायत में बताया गया है कि विकास कुमार ने यह राशि कंपनी में जमा नहीं करवाई और उसे अपने निजी उपयोग में ले लिया। कंपनी ने आरोपी से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला और उसने कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद कंपनी को आशंका हुई कि आरोपी वसूली की रकम लेकर फरार हो गया है।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस घटना से कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ प्रतिष्ठा को भी क्षति पहुंची है। पहले पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी विकास कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रामकेर को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: