Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर साढ़े पांच लाख रुपए लूटे

Bansal
3 months ago
दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर साढ़े पांच लाख रुपए लूटे


दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर साढ़े पांच लाख रुपए लूटे
बीकानेर।  लूनकरणसर थाना क्षेत्र में एक दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर साढ़े पांच लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैराराम पुत्र केसराराम जाखड़, निवासी वार्ड नंबर 8, सुरनाणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 13 जून की रात करीब 9:30 बजे वह दूध की गाड़ी लेकर नाथवाणा से लूनकरणसर की ओर आ रहा था। रास्ते में राजपुरिया फांटा के पास एक थार गाड़ी सडक़ के बीचों-बीच खड़ी मिली, जिसमें सवार युवक हाई बीम लाइट जलाकर खड़े थे।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गाड़ी हटाने के लिए कहने पर थार सवार युवक, जिन्होंने कथित रूप से शराब का सेवन कर रखा था, नीचे उतर आए और मारपीट का प्रयास करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिवादी वहां से रवाना हुआ तो आरोपित उसका पीछा करते रहे।
आरोप है कि रोझां चौराहे से पहले रेलवे फाटक बंद होने पर आरोपित वहां पहुंच गए और लाठी-सरियों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने बीच-बचाव किया। परिवादी का आरोप है कि हमले के दौरान उसकी गाड़ी में रखी दो गाडिय़ों के दूध की बिक्री की करीब साढ़े पांच लाख रुपए की नकदी निकालकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई हीरालाल को सौंपी गई है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: