दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी,दर्शन व प्रवचन सुनने गए थे दंपति पिछे से हुई वारदात
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी,दर्शन व प्रवचन सुनने गए थे दंपति पिछे से हुई वारदात
देशनोक। देशनोक। देशनोक कस्बे में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुनारों का मोहल्ला, देशनोक निवासी 78 वर्षीय प्रकाश चंद दुग्गड़ ने रिपोर्ट देकर बताया कि एक नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी के साथ महाराज के दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए घर से निकले थे। उस समय उनके घर के पास जसवंत पुत्र राजूराम नाई निवासी देशनोक खड़ा दिखाई दिया।रिपोर्ट के अनुसार दोनों पति-पत्नी सुबह करीब 10:15 बजे वापस लौटे तो मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद जब उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा तो पीछे का गेट टूटा हुआ था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखी करीब एक लाख 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी।परिवादी ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि जसवंत पुत्र राजूराम नाई उसके घर में घुसा और अलमारी का ताला तोडक़र नकदी चोरी कर ले गया। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चोरी गई राशि बरामद करवाने की मांग करते हुए पुलिस थाना देशनोक में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई चरणसिंह को सौंपी गई है, जिन्होंने अनुसंधान शुरू कर दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ