मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट पर किया हमला, खाड़ी देशों में नाराजगी
मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट पर किया हमला, खाड़ी देशों में नाराजगी
कुवैत सिटी/वॉशिंगटन। कुवैत और बहरीन पर हुए कथित हमलों को लेकर खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने ईरान की कड़ी आलोचना की है। संगठन ने इन हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त कदम उठाने की मांग की है। जीसीसी के महासचिव Jassim Mohammed Al-Budaiwi ने कहा कि ईरान लगातार ऐसे कदम उठा रहा है, जो खाड़ी देशों की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों, संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों और वैश्विक मानकों का उल्लंघन हैं गौरतलब है कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में Saudi Arabia, Kuwait, Qatar, Bahrain, Oman और United Arab Emirates शामिल हैं।
ट्रम्प बोले- ईरान पर कार्रवाई का फैसला मेरा था
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय उन्होंने स्वयं लिया था। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि Benjamin Netanyahu ने उन्हें इस दिशा में प्रभावित किया था। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि किसी ने उन्हें बहकाया नहीं और यह फैसला पूरी तरह उनका अपना था।
पिछले 24 घंटे के प्रमुख घटनाक्रम
1. कुवैत एयरपोर्ट पर हमला
कुवैत एयरपोर्ट पर कथित ड्रोन और मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए। हमले के बाद एयरपोर्ट संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ।
2. ईरान की चेतावनी
ईरान ने क्षेत्रीय देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी देश की भूमि का उपयोग उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए किया गया तो वह जवाबी कदम उठाएगा।
3. परमाणु समझौते पर ट्रम्प का दावा
ट्रम्प ने दावा किया कि प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की शर्त स्वीकार करने के लिए तैयार है।
4. नेतन्याहू पर नाराजगी की खबरें
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेबनान में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर ट्रम्प ने नेतन्याहू के प्रति नाराजगी जताई है।
5. लेबनान में बढ़ा तनाव
लेबनान में Hezbollah ने कई हमलों का दावा किया है, जबकि इजराइल ने विभिन्न क्षेत्रों में हवाई कार्रवाई तेज कर दी है और कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।
मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्रीय संघर्ष के और व्यापक होने की आशंका को देखते हुए कई देशों ने संयम बरतने की अपील की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ