यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी 02 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी 02 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे
बीकानेर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों क सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 09.09.26 से 15.09.26 तक एवं दिल्ली से दिनांक 10.09.26 से 16.09.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14723/14724, हिसार-तिरूपति-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 12.09.26 से 26.09.26 तक एवं तिरूपति से दिनांक 14.09.26 से 28.09.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ