Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

ईरान-इजराइल जंग का 17वां दिन: ट्रम्प ने NATO देशों को दी चेतावनी,  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला

rk
2 months ago
ट्रम्प ने NATO देशों को दी चेतावनी,  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला

ईरान-इजराइल जंग का 17वां दिन

ईरान-इजराइल जंग का 17वां दिन, ट्रम्प ने NATO देशों को दी चेतावनी,  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला 

वॉशिंगटन/मिडिल ईस्ट। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सहयोगी देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद नहीं करते हैं तो NATO का भविष्य मुश्किल में पड़ सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन मामले में सहयोगी देशों की मदद की, अब समय है कि वे भी अमेरिका का साथ दें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चीन इस मार्ग को सुरक्षित रखने में मदद नहीं करता तो वह महीने के अंत में होने वाला चीन दौरा टाल सकते हैं।

दरअसल, ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने वाले देशों से इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए वॉरशिप और अन्य सैन्य मदद भेजने की मांग की है। दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। वहीं सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।  दुबई पुलिस ने एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट टनल को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। पुलिस ने चालकों से कहा है कि अभियान जारी रहने तक दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। दुबई एयरपोर्ट्स के पास ड्रोन हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल के पास आग लगने की घटना के चलते कुछ उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इन उड़ानों को जेबेल अली स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (DWC) भेजा जा रहा है।

ईरान ने दागी ‘सेजिल’ बैलिस्टिक मिसाइल
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजराइल के सैन्य और डिफेंस ठिकानों को निशाना बनाते हुए सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह सॉलिड फ्यूल वाली रणनीतिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता करीब 2000 से 2500 किलोमीटर तक बताई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मिसाइल की रेंज मध्य-पूर्व के कई देशों के साथ दक्षिणी रूस, पश्चिमी चीन, भारत और हिंद महासागर व भूमध्य सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है।

अमेरिकी तेल कंपनियों ने कहा है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट आगे और गंभीर हो सकता है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सॉन, शेवरॉन और कोनोकोफिलिप्स के सीईओ ने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जलमार्ग से तेल और गैस की आवाजाही में रुकावट के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #Day 17 of the Iran-Israel Conflict
Share: