Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के नए फैशन फोटोशूट में खजांची ज्वेलर्स की ज्वैलरी पहने लुक आया सामने

Bansal
2 weeks ago
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के नए फैशन फोटोशूट में खजांची ज्वेलर्स की ज्वैलरी पहने लुक आया सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के नए फैशन फोटोशूट में खजांची ज्वेलर्स की ज्वैलरी पहने लुक आया सामने

बीकानेर।  ऐतिहासिक शहर बीकानेर की खूबसूरत विरासत अब बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के नए फैशन फोटोशूट के जरिए देश-दुनिया के सामने नजर आ रही है। Fashionably Pernia के ‘The Heritage Edit’ के लिए तारा सुतारिया का खास फोटोशूट बीकानेर के भंवर निवास, ओल्ड बीकानेर में किया गया। शाही वास्तुकला और पारंपरिक माहौल के बीच तारा का रेट्रो ग्लैमर इस शूट को खास बना रहा है।

इस एडिट में भारतीय फैशन की विरासत को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। शानदार कॉउचर, बारीक कढ़ाई, समृद्ध टेक्सटाइल और स्टेटमेंट सिल्हूट के साथ तारा अलग-अलग लुक में नजर आईं। पारंपरिक परिधानों के साथ पहनी गई ज्वेलरी ने भी पूरे लुक को शाही अंदाज दिया। बता दे की 5 सितम्बर को अभिनेत्री तारा सुतरिया बीकानेर पहुंची थी और उसके बाद बीकानेर की हवेलीयों में फोटोशूट करवाया था.


इस फोटोशूट में तारा सुतारिया ने Khajanchi Jewels Palace की ज्वेलरी पहनी है। पारंपरिक भारतीय आभूषणों की चमक और बीकानेर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने फोटोशूट में राजस्थानी विरासत का रंग और गहरा कर दिया।

चंदन से जुड़ी दादी की याद

फैशन और स्टाइल के साथ तारा ने भारतीय सौंदर्य परंपराओं को लेकर भी अपनी पसंद साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें चेहरे और त्वचा के लिए घर पर तैयार किए जाने वाले नुस्खों में चंदन का इस्तेमाल पसंद है। चंदन की खुशबू उन्हें अपनी दादी की याद दिलाती है और बचपन से ही चंदन उनकी पसंद रहा है।

भारतीय फैशन की विरासत पर बोलीं तारा

तारा ने भारतीय फैशन की खासियत बताते हुए रंगों, कढ़ाई, कपड़ों की नजाकत और उनकी समृद्धि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में पारंपरिक कपड़ों को पहनने और ड्रेप करने के अलग-अलग तरीके देखने को मिलते हैं। भारतीय फैशन में खूबसूरती के साथ आराम का भी खास ध्यान रखा जाता है।

The Heritage Edit के जरिए भारतीय विरासत, कारीगरी और आधुनिक भारतीय फैशन को एक साथ पेश किया गया है। बीकानेर के भंवर निवास में हुआ तारा सुतारिया का यह फोटोशूट इसी विरासत को आधुनिक ग्लैमर के साथ सामने लाता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: