Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, स्कॉर्पियो रोककर बरसाईं गोलियां

2 months ago
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, स्कॉर्पियो रोककर बरसाईं गोलियां

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, स्कॉर्पियो रोककर बरसाईं गोलियां

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42) की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ रथ बुधवार रात करीब 10:30 बजे कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहे थे। वह ड्राइविंग सीट के पास बैठे थे। गाड़ी में ड्राइवर बुद्धदेब बेरा और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला और मध्यमग्राम के बीच एक कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोक लिया। इसके तुरंत बाद बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और स्कॉर्पियो की बाईं ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां लगीं, जिनमें दो गोलियां सीने को चीरते हुए निकल गईं और एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रोफेशनल शूटर्स होने की आशंका

फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट में सामने आया है कि हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इतनी आधुनिक पिस्टल का इस्तेमाल आम अपराधी नहीं करते और वारदात को पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहने हुए था और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिस कार से स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली।

भाजपा ने TMC पर लगाए आरोप
भाजपा ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हाथ होने का आरोप लगाया है। घटना के करीब एक घंटे बाद बशीरहाट जिले में भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय पर भी फायरिंग हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य में 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े बताए जा रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी बोले- रेकी के बाद की गई हत्या
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने PA की हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों तक रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: