Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

rk
Yatra.com
2 weeks ago
सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए पहली बार सरकार बना ली है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर उनका अभिवादन किया।

राज्यपाल आर.एन. रवि ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
शपथ समारोह में पहुंचे कई बड़े नेता

कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान भी किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
कौन-कौन बने मंत्री

दिलीप घोष
दिलीप घोष खड़गपुर सदर सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। वे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और महासचिव भी रह चुके हैं।

अग्निमित्रा पॉल
अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट से विधायक हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता है।

अशोक कीर्तनिया
अशोक कीर्तनिया बनगांव उत्तर सीट से विधायक हैं और मतुआ समुदाय से आते हैं।

खुदीराम टूडू
खुदीराम टूडू रानीबांध (एसटी) सीट से विधायक हैं। वे पेशे से शिक्षक रहे हैं और आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय हैं।

निषिथ प्रमाणिक
निषिथ प्रमाणिक मथाभांगा सीट से विधायक बने हैं। वे पहले केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री और खेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: