Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सूर्य का होगा 'ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन', इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

rk
2 months ago
सूर्य का होगा 'ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन', इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

सूर्य का होगा 'ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन', इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

 द्रिक पंचांग के मुताबिक मार्च 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे, जो ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. सबसे पहले 5 मार्च यानी आज रात 1 बजे सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इसके बाद 18 मार्च की सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर वह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे. महीने के आखिर में 31 मार्च की शाम 8 बजकर 16 मिनट पर सूर्य रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. मार्च में सूर्य का बार-बार नक्षत्र बदलना जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव का संकेत देता है. खासतौर पर करियर, लीडरशिप, सरकारी काम और बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार, टेक्नोलॉजी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी हलचल बढ़ेगी. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है. 

मेष राशि (Aries)
इस दौरान आपका आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा. करियर में जो काम अटके हुए थे, वे धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार में समझदारी से लिए गए फैसले फायदे में बदल सकते हैं. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और सेहत भी ठीक बनी रहेगी. रिश्तों में समझ बेहतर होगी. 

मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए यह समय लोगों से जुड़कर आगे बढ़ने का है. संपर्क और नेटवर्किंग से अच्छे मौके मिल सकते हैं. नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग बन रहे हैं. बातचीत की क्षमता से आपको फायदा मिलेगा और कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा. 

सिंह राशि (Leo)
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह समय आपके लिए खास रहेगा. कामकाज में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और बड़े लोगों से संपर्क बन सकते हैं.  सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है. बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी प्रगति हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. 

तुला राशि (Libra)
आपके करियर में संतुलन और स्थिरता आने के संकेत हैं. अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो अच्छा लाभ मिल सकता है. कला, मीडिया या डिजाइन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में मधुरता आएगी और कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है. 

धनु राशि (Sagittarius)
आपके लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और यात्रा से भी लाभ मिल सकता है. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य होने के योग बनेंगे और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मददगार रहेगा. 

मकर राशि (Capricorn)
इस समय आपकी मेहनत रंग ला सकती है. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: