Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नवरात्र में सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का दरवाजा जल्द खटखटाएंगी खुशियां

Bansal
6 hours ago
नवरात्र में सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का दरवाजा जल्द खटखटाएंगी खुशियां

नवरात्र में सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का दरवाजा जल्द खटखटाएंगी खुशियां

17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे. इस दिन शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि रहेगी. खास बात यह है कि तुला राशि में पहले ही बुध और शुक्र बैठे हुए हैं. ऐसे में 17 अक्टूबर को जब सूर्य का इस राशि में गोचर होगा तो त्रिग्रही योग बनेगा. इसके अलावा, तुला राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग और सूर्य शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा. बुध-शुक्र की युति से इस राशि में पहले ही लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है. आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों को लाभ देगा.


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का आगामी गोचर शुभ परिणाम ला सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पदोन्नति और वेतन बढ़ने के भी संकेत हैं. कारोबारियों को नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी. मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर कई नए अवसर ला सकता है. त्रिग्रही योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है. सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. कारोबारियों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. व्यापार बढ़ाने और नए सौदे करने के मौके मिल सकते हैं. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं

मकर राशि
यह समय धन और करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. कारोबारियों को मुनाफा बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं. व्यापार का विस्तार करने की योजना भी सफल हो सकती है. पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. इससे आगे बढ़ने के रास्ते आसान होंगे. पुराना बकाया पैसा वापस मिलने से राहत मिल सकती है. नया कारोबार शुरू करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा रह सकता है.

सूर्य के उपाय
यदि इस गोचर के बाद आपके जीवन में किसी तरह की समस्या आए तो कुछ विशेष उपाय कर लें. रोजाना ताम्बे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें. ॐ सूर्याय नमः का जाप करें. गेहू, गुड़, ताम्बे के पात्र आदि का दान करें. आप चाहें तो सामर्थ्य के अनुसार धन या खाने की चीजों का भी दान कर सकते हैं.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: