Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जुलाई में इन 3 राशियों की किस्मत दे सकती है धोखा

Bansal sadi
1 month ago
सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जुलाई में इन 3 राशियों की किस्मत दे सकती है धोखा

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जुलाई में इन 3 राशियों की किस्मत दे सकती है धोखा

16 जुलाई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. इस गोचर का प्रभाव अगले एक महीने तक सभी 12 राशियों पर रहेगा. हालांकि वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों, आर्थिक सतर्कता और संयम की परीक्षा लेने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस गोचर के बाद इन तीन राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अपेक्षा के अनुरूप नहीं रह सकता. कई कार्यों में निराशा मिलने से मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है. शनि के वक्री होने का दबाव भी महसूस हो सकता है. नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलने में समय लग सकता है. आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी जरूरी रहेगी. निवेश करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना चुनौतियों से भरा रह सकता है. शनि की ढैय्या और इसी माह शनि की वक्री चाल मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. अनजान लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है. परिवार से जुड़े कुछ मामलों में भी व्यस्तता बनी रह सकती है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. कई प्रयासों के बावजूद मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. कामकाज में रुकावटें आने से धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. धन संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें और लेन-देन सोच-समझकर करें. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. पारिवारिक परिस्थितियों में संयम और संतुलित व्यवहार आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: