Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बड़े भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम

Bansal
7 hours ago
बड़े भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम


बड़े भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम
बीकानेर।  बीकानेर कैंसर से जूझते हुए अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे बड़े भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से काम हो गई है।
अपर जिला न्यायाधीश संख्या-06 के पीठासीन अधिकारी नवनीत ने फर्जी तरीके से तैयार की गई रिलीज डीड को शून्य घोषित करते हुए मृतक की विधवा पत्नी और दो बेटियों को कोचरों के चौक स्थित पैतृक मकान में 1/6 हिस्से का मालिक माना है।
मामला कोचरों के चौक (भोजनशाला के सामने) स्थित स्व. सोहनलाल महात्मा के 263.6 वर्गगज के पुश्तैनी मकान से जुड़ा है। वादी किरण महात्मा और उनकी बेटियों पूजा व शालिनी ने वर्ष, 18 में वाद दायर किया था कि दिसंबर, 17 में उनके पति अशोक कुमार कैंसर की अंतिम स्टेज में पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे।इसी दौरान उनके देवरों विनोद कुमार और कैलाश महात्मा ने इलाज के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर सादे स्टाम्प और खाली कागजों पर अशोक के हस्ताक्षर ले लिए। 11 दिसंबर, 17 को जब अशोक अस्पताल में भर्ती थे, तब आरोपियों ने उपपंजीयक कार्यालय में किसी अन्य व्यक्ति को अशोक बनाकर पेश किया और रिलीज डीड पंजीकृत करवा ली। अगले ही दिन 12 दिसंबर को अशोक का निधन हो गया। अदालत ने मेडिकल रिकॉर्ड (बीएचटी) और साक्ष्यों के आधार पर माना कि 11 दिसंबर को सुबह 11:भ्50 बजे जो व्यक्ति रजिस्ट्री दफ्तर में पेश हुआ, वह अस्पताल में भर्ती अशोक कुमार नहीं हो सकता था। कोर्ट ने गौर किया कि डीड पर लगे फोटो में व्यक्ति ने पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी और मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, साथ ही उसके हस्ताक्षर भी मूल हस्ताक्षरों से भिन्न थे। कोर्ट ने फर्जी डीड रद्द कर वादी पक्ष को 1/6 हिस्से का कब्जा दिलाने और अंतिम डिक्री तक संपत्ति बेचने पर स्थायी रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: