Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह 2.16 करोड़ से बनेगा सनसेट प्वाइंट

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर में इस जगह 2.16 करोड़ से बनेगा सनसेट प्वाइंट

बीकानेर में इस जगह 2.16 करोड़ से बनेगा सनसेट प्वाइंट  

बीकानेर। जिले के प्रसिद्ध धोरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए खास पहचान रखने वाले रायसर गांव की तस्वीर अब बदलने जा रही है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में पर्यटन विभाग ने रायसर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत 2 करोड़ 16 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत से यहां पर्यटन सुविधाओं का कायाकल्प किया जाएगा। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला परिषद को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। विभागीय स्तर पर प्रशासनिक हरी झंडी मिलने के बाद अब प्रशासन जल्द ही भूमि अधिग्रहण की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत रायसर के ऊंचे धोरों पर विशेष रूप से एक भव्य 'सनसेट प्वाइंट' बनाया जाएगा, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक रेगिस्तान में सूर्यास्त (सनसेट) के मनोरम दृश्य का अनूठा आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों की धोरों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए एक चमचमाती अप्रोच रोड का निर्माण भी कराया जाएगा।

इसके अलावा पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से पूरे धोरा क्षेत्र में हाईमास्ट और आधुनिक सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात के समय मरुभूमि की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ नाइट टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगी। इस पूरी मुहिम से बीकानेर के पर्यटन मानचित्र पर रायसर की पहचान एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगी। ^रायसर को ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित करने की सरकार की सोच सराहनीय है। सनसेट प्वाइंट, रोड लाइटिंग और हाईमास्क लाइट्स जैसी सुविधाओं का विस्तार होने से यहां और ज्यादा टूरिस्ट आएंगे। धरातल पर स्थिति यह है कि ब्लॉक रोड अभी एक तरफ ही बनी है, दूसरी तरफ का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: