Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने सीएम हाउस के आगे आत्मदाह की दी चेतावनी, बोलीं-मांगे नहीं मानी तो आत्मदाह करुंगी

rk
2 months ago
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने सीएम हाउस के आगे आत्मदाह की दी चेतावनी, बोलीं-मांगे नहीं मानी तो आत्मदाह करुंगी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने सीएम हाउस के आगे आत्मदाह की दी चेतावनी, बोलीं-मांगे नहीं मानी तो आत्मदाह करुंगी

आसपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला गोगामेड़ी ने सीएम हाउस के आगे आत्मदाह की चेतावनी दी है। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर 29 मार्च को जयपुर में महापड़ाव की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला गोगामेड़ी सोमवार सुबह 11:30 बजे आसपुर पहुंची और 29 मार्च को जयपुर पहुंचने का आह्लान किया।

बता दें कि 5 दिसंबर 2023 को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर में घुसकर 3 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसे लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। साथ ही मामले की जांच NIA को सौंप दी गई।

NIA से केस एजीटीएफ को देने की मांग
आसपुर पहुंची शीला गोगामेड़ी ने कहा-सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद जब जांच NIA सौंपी गई, तब से फाइल केवल रखने के काम आई है। सीसीटीवी से जिन तीन हत्यारों को पकड़ा था, केवल उन्हें बिठा रखा है। NIA ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे हमें संतुष्टि मिले। हम चाहते हैं कि हमारा केस NIA से लेकर एजीटीएफ को दिया जाए।

शीला गोगामेड़ी ने कहा-आए दिन जो लोग रंगदारी के लिए फोन करते हैं। वह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का नाम लेते हैं। बोलते हैं कि उनको जैसे मारा, वैसे ही मार देंगे।

29 मार्च को महापड़ाव में आत्मदाह की चेतावनी दी
शीला गोगामेड़ी ने मांग रखी कि जो हत्यारे विदेश में छिपकर बैठे हैं, उन्हें भारत लेकर आया जाए। हम 29 मार्च को महापड़ाव रखेंगे। इस दौरान सीएम हाउस का घेराव भी करेंगे। या तो हमारी मांग मानी जाएं, अन्यथा मैं वहीं पर आत्मदाह करूंगी। सरकार को हमारा संदेश होगा कि या तो हमे न्याय दिया जाए या इच्छा मृत्यु दी जाए।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार, संभाग अध्यक्ष बांसवाड़ा रणजीत सिंह फतेहपुरा और डूंगरपुर जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह खुमान भी मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: