खुलासा न्यूज,बीकानेर। हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के सर्वसिद्धि नगर गंगाशहर में 24 सितंबर की सुबह 8-9 बजे के आासपास की है। इस सम्बंध में मृतक के परिजन ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता मदनलाल को सुबह घर पर अचानक से सीने में दर्द हुआ। सीने में दर्द के चलते उसके पिता की तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ