Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

ट्रेन के इंजन पर चढ़ा स्टूडेंट, करंट लगने से झुलसा

Bansal
3 months ago
ट्रेन के इंजन पर चढ़ा स्टूडेंट, करंट लगने से झुलसा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। करंट लगने से एक स्टूडेंट के झुलस जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन की है। जहां पर एक कॉलेज स्टूडेंट इलेक्ट्रिक रेल इंजन पर चढ़ गया। स्टूडेंट हाई वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

 

सूचना पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की टीम इंजन पर चढ़ी और युवक को नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंची। फिलहाल देवेश की हालत गंभीर है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। 

 


जानकारी के अनुसार, घायल युवक देवेश कुमार कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) का रहने वाला है। रेलवे पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि युवक इलेक्ट्रिक इंजन पर रील या वीडियो बनाने चढ़ा था, या फिर सुसाइड करना चाहता था।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: