Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बाल वाहिनियों में ठुस-ठुस कर बिठाया बच्चोंं को तो होगी सख्त कार्रवाई

Bansal sadi
1 month ago
बाल वाहिनियों में ठुस-ठुस कर बिठाया बच्चोंं को तो होगी सख्त कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ते स्कूलों के वाहनों को लेकर अब यातयात पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर यह अभियान 6 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में स्कूलों के वाहनों को नियमों की सख्ती से पालना कराई जाएगी ताकि किसी भी विद्यर्थी की जीवन संकट में ना डाले जावे। अमूमन बााल वाहिनी के संचालक अपने तुच्छ फायदे के लिए स्कूलीे बच्चों को ठुस ठुस कर भर देते है। जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके है। ऐसे में अब वाहनों में उपलब्ध स्थान के अनुरूप ही बच्चों को बिठाया जाएगा।

 

यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि अभियान के दौरान बाल वाहिनी की जांच में कमी पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्वाण ने बाल वाहिनी के संचालक से गाड़ी चलाते समय दस्तावेज पूर्ण रखने, क्षमता के अनुरूप विद्यार्थियों को बिठाने, गलत तरीके से वाहन ना चलाने, ऑटो चालक के बराबर वाहन ना बिठाने आदि की समझाइश की जा रही है । निर्वाण ने बताया कि नियमों में लापरवाही पाई जाने पाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं 2 जुलाई से 16 जुलाई तक विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के फायदे और नियमों को लेकर जानकारी दी जा रही है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: