उप महापौर चुनाव का लेकर कांगे्रस में हलचल तेज, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को लिखा पत्र
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में उप महापौर के चुनावों के बाद से ही कांग्रेस में हलचल तेज हे। उप महापौर के चुनावों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी की हार को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता सवाल उठा रहे है कि आखिर कौन लोग थे जिन्होने पार्टी के खिलाफ वोटिंग की। उनके नाम सावर्जनिक होने चाहिए साथ ही कार्रवाई होनी चाहिए। इसी बीच अब शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने भी पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा को पत्र लिखा है।
पत्र के माध्यम से नगर निगम उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो की हार की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बावजूद उपमहापौर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अपेक्षित मत नहीं मिलना गंभीर संगठनात्मक विषय है। पूरे घटनाक्रम की जांच कर यह सामने आना चाहिए कि क्रॉस वोटिंग किन कारणों से हुई और पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले कौन लोग थे।
उन्होंने कहा कि जांच किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि संगठन में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। जांच में यदि पार्टी विरोधी गतिविधि या अनुशासनहीनता सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर संगठनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ