Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आज से शुरू हुई राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

Bansal sadi
2 weeks ago
आज से शुरू हुई राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 19 से 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रदेशभर से पहुंची टीमों के खिलाडिय़ों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 


समारोह के मुख्य अतिथि ऑपरेशन नीलगंठ के ध्वजवाहक बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा रहे। वहीं राजस्थान कबड्डी संघ के सचिव जगदीश फौजी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदेशभर से पहुंची सभी टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने खिलाडिय़ों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है। खेलों से जुडऩे से शरीर स्वस्थ और मन-मस्तिष्क मजबूत रहता है। खेल व्यक्ति को अनुशासन सिखाते हैं तथा गलत संगति एवं नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

 


बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें बीकानेर पहुंची हैं और प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाडिय़ों के ठहरने, भोजन, खेल मैदान, तकनीकी व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान की उभरती कबड्डी प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच मिल रहा है।

 

 

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-20 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बीकानेर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि प्रतियोगिता में ऐसे पांच खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया । उद्घाटन समारोह के दौरान बीकानेर पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने इन पांचों एशियाड स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया। प्रदेशभर से खिलाडिय़ों के बीकानेर पहुंचने से शहर में कबड्डी को लेकर खासा उत्साह और खेलमय माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि प्रतियोगिता में एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता पांच खिलाडिय़ों का बीकानेर की धरती पर खेलना शहर के लिए गौरव की बात है। इन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को खेलते देखकर बीकानेर के नए और उभरते खिलाडिय़ों को निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी और वे खेलों में आगे बढऩे के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।

 


उद्घाटन समारोह में राजस्थानी नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में राजस्थान की लोक संस्कृति की छटा बिखेर दी। खिलाडिय़ों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया।
इस अवसर पर राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान व जिला बीकानेर कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी ने मंच संचालन किया, इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कुलहरि , उपाध्यक्ष सुरेश व्यास, उपाध्यक्ष भैरुरतन ओझा, कोषाध्यक्ष दिलकांत माचरा, लालचंद जाखड़, आयोजन समिति के सदस्य सीताराम जी सिहाग एवं भागीरथ गोदारा , दिलीप सिंह राठौड़, सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 


इस अवसर पर राजस्थान कबड्डी संघ के पूर्व सचिव सी.पी. जोशी, पूर्व सचिव गुलाब सिंह सिंसेनवार, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर दिनेश चौधरी तथा पूर्व सचिव अब्दुल जब्बार भी राजस्थान कबड्डी संघ की ओर से मौजूद रहे।
आज के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे: बालक वर्ग में राजस्थान खेल परिषद अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झुंझुनू की टीम को 65-21 के बड़े अंतर से हराया। वहीं बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में बूंदी ने बारां को 19 अंकों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में चूरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भरतपुर को 33 अंकों से पछाड़कर जीत दर्ज की, जबकि करौली की टीम ने उदयपुर को 25 अंकों से हराकर विजय हासिल की। चार दिन तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 22 अगस्त तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: