Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 23 से ज्यादा घायल; 3 की हालत नाजुक

Bansal sadi
2 weeks ago
बड़ी खबर: करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 23 से ज्यादा घायल; 3 की हालत नाजुक

बड़ी खबर: करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 23 से ज्यादा घायल; 3 की हालत नाजुक

बिहार। बिहार के लखीसराय में सोमवार को अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

खंभा गिरने के बाद फैली करंट की अफवाह
लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैल गई कि लोगों के ऊपर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया है। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि वह बिजली का तार नहीं, बल्कि केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। करंट लगने की अफवाह के बाद पुरुषों की लाइन में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन की तरफ बढ़ गया, जिससे बैरिकेडिंग टूट गई और महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगीं। इसी दौरान कई लोग दब गए।

चार मृतकों की पहचान
हादसे में मृत चार महिलाओं की पहचान हो चुकी है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी और हेमलता देवी तथा मुंगेर की रिंकू देवी शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने बताया कैसे मची अफरा-तफरी
दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने बताया कि मौके पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान पोल गिरने और करंट लगने की बात तेजी से फैल गई। अफवाह के बाद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। भगदड़ के दौरान बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के साथ घायलों के उपचार और मृतकों की पहचान की कार्रवाई की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: