तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर, लूणकरणसर। क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा मलकीसर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी अमित पुत्र चतुर्भुज ब्राह्मण के रूप में हुई है।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ