Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत

Bansal sadi
3 months ago
भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत

भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत

बीकानेर। बीकानेर से करीब 100 किलोमीटर पहले अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाजन की ओर शेरपुरा और कपूरीसर के बीच तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। पंजाब की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत चालक के शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: