तेज रफ्तार पुलिसकर्मी की गाड़ी ने तीन महिला पटवारियों को मारी टक्कर, कई फीट तक उछली
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिसकर्मी द्वारा तेज रफ्तार कार से तीन महिला पटवारियों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर-पदमपुर हाईवे पर गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। जहां पर एएसआई द्वारा कार से तीन महिला पटवारियों को टक्कर मारने और फिर अपने पद की धोंस दिखाने की खबर सामने आयी है।
एएसआई ने क्रेटा कार से तीन महिला पटवारियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2 पटवारी उछलकर 10 मीटर दूर गिर गईं। जबकि एक पटवारी को 20 मीटर दूर जा गिरी। घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे में घायल संगीता, पूजा और गरिमा को तुरंत गजसिंहपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीता और पूजा को गंभीर हालात में उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं गरिमा को हल्की चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार एएसआई सुभाष अपनी निजी गाड़ी से किसी काम के लिए गजसिंहपुर गया हुआ था। इस दौरान यह हादसा हो गया। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ